10 मई 2015 - 11:44
 आईएसआईएल ने 13 कुर्द लड़ाकों को मारा, सेना के हमले में 50 आतंकी ढेर

इराक़ के कुर्द अधिकारियों ने कहा है कि आईएसआईएल के आतंकियों ने मूसिल प्रांत में 13 कुर्द लड़ाकों को मौत के घाट उतार दिया।

इराक़ के कुर्द अधिकारियों ने कहा है कि आईएसआईएल के आतंकियों ने मूसिल प्रांत में 13 कुर्द लड़ाकों को मौत के घाट उतार दिया।
मूसिल में कुर्दिस्तान डेमोक्रेटिक पार्टी के मीडिया प्रभारी सईद मेमोज़ीनी ने सूमरिया न्यूज़ एजेन्सी से बात करते हुए कहा कि आईएसआईएल के आतंकियों ने सेनजार और तलअफ़र में 13 कुर्द लड़ाकों को मौत के घाट उतार दिया। उनका कहना था कि मौत के घाट उतारने का फ़ैसला, पीशमर्गा बलों से लड़ाई में आतंकियों की हार के बाद सामने आया है। उन्होंने कहा कि मारे गये लोगों में कुर्दों का एक कमान्डर भी शामिल है। उनका कहना था कि इन लोगों पर कुर्द अर्ध सैन्य बल का साथ देने का आरोप था।  उन्होंने बताया कि पिछले दिनों से अब तक आईएसआईएल के आतंकी 63 कुर्द लड़ाकों की हत्या कर चुके हैं। इराक़ के कुर्दिस्तान के वक़्फ़ मंत्रालय ने इससे पूर्व घोषणा की थी कि चार सौ से अधिक कुर्द आईएसआईएल में शामिल हैं जबकि कई लोगों को विश्वासघात के आरोप में मौत के घाट उतार दिया गया है। दूसरी ओर इराक़ के गृहमंत्रालय के प्रवक्ता साद मअन ने कहा कि पूर्वी तिकरीत में सेना और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में आईएसआईएल के पचास आतंकी मारे गये। उनका कहना था कि इस कार्यवाही में उत्तरी तिकरीत की बीजी रिफ़ाइनरी के मार्ग में आत्मघाती हमला करने वाला भी शामिल है। उनका कहना था कि पुलिस बल ने तलाल हमरीन क्षेत्र पर व्यापक स्तर पर हमला करके पचास आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने बताया कि इस कार्यवाही में पुलिस को भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद मिला है।